Loading suggestions…
कैलकुलेटर
पांच सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कैलकुलेटर हिन्दी में — हर पेज का कॉपी असली अनुवाद है, मशीनी नकल नहीं।
अभी 5 कैलकुलेटर हिन्दी में हैं। बाकी 37 टूल्स अंग्रेजी में हैं — पूरी टूल्स लिस्ट देखिए।
SIP कैलकुलेटर
₹10,000 महीना, 12% सालाना रिटर्न, 10 साल - कुल वैल्यू लगभग ₹23,00,387 बनती है: आपका निवेश ₹12,00,000 और उस पर बढ़त ₹11,00,387। सालाना स्टेप-अप जोड़कर देखिए कि हर साल किस्त बढ़ाने से क्या फर्क पड़ता है।
ब्रोकरेज कैलकुलेटर
₹1,000 पर खरीदे और ₹1,050 पर बेचे गए 50 शेयरों के डिलीवरी सौदे में ₹20 प्रति-ऑर्डर ब्रोकरेज पर कुल शुल्क ₹179.14 बैठता है — शुद्ध मुनाफा ₹2,320.86 बचता है। लागत निकालने के लिए शेयर को ₹3.58 चलना ही होगा।
CAGR कैलकुलेटर
₹1,00,000 से ₹2,50,000, 5 साल में — CAGR 20.11%, कुल रिटर्न 150% और 2.5 गुना मल्टीपल। शुरुआती रकम, अंतिम रकम और अवधि डालकर सालाना दर जानिए।
आयकर कैलकुलेटर
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए नई बनाम पुरानी व्यवस्था की तुलना एक साथ देखिए — 87A छूट, मार्जिनल राहत, स्लैब-वार बंटवारा और धारा-वार कटौतियां सहित। सरल अनुमान या विस्तृत गणना, दोनों मोड इसी पेज पर हैं।
EMI कैलकुलेटर
कर्ज की असल लागत क्या होगी? स्लाइडर घुमाइए — EMI, कुल ब्याज और कुल भुगतान तुरंत अपडेट होते हैं। घटते बैलेंस पर गणना, हर कर्ज के लिए।
हर कैलकुलेटर पूरी तरह आपके ब्राउज़र में चलता है — कोई डेटा आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाता। गणितीय सूत्र अंग्रेजी वाले टूल्स के साथ एक ही कोड से आते हैं, इसलिए हिन्दी और अंग्रेजी पेज एक ही नतीजा देते हैं। दरें और सीमाएं आधिकारिक स्रोतों से सत्यापित होती हैं।